बलिया। शनिवार की शाम हल्दी थाना क्षेत्र के ग्रीन फील्ड हाईवे पर रैपुरा ढाले के पास एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील यादव (26 वर्ष) पुत्र शिवशंकर यादव निवासी निरुपुर थाना हल्दी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना शाम 7 बजे डॉयल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में सुनील को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के साथी अंकित यादव ने बताया कि वे लोग अपने मित्र दीपक के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर लौट रहे थे। रास्ते में रैपुरा चट्टी पर कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था, जहां ये लोग भी रुके थे। उसी दौरान गोली चली और सुनील को लग गई। हालांकि, गोली किसने और कैसे चलाई, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट :-
0 Comments