बलिया में गंगा-घाघरा का जलस्तर स्थिर, कुछ स्थानों पर घटाव; 24 घंटे में 40.8 मिमी वर्षा दर्ज


बलिया, 20 सितम्बर 2025। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बाढ़ खण्ड बलिया द्वारा जारी बाढ़ प्रतिवेदन के अनुसार गंगा व सरयू (घाघरा) नदियों के जलस्तर में स्थिरता और आंशिक घटाव दर्ज किया गया है।

गंगा नदी का जलस्तर बक्सर व गायघाट गेज पर सामान्य से ऊपर है लेकिन प्रवृत्ति घटाव की है। वहीं, सरयू (घाघरा) नदी डीएसपी हेड, चांदपुर व मांझी में स्थिर बनी हुई है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार :–

  • गंगा नदी बक्सर पर 58.10 मीटर और गायघाट पर 57.74 मीटर पर दर्ज हुई।
  • सरयू (घाघरा) नदी डीएसपी हेड पर 64.49 मीटर, चांदपुर पर 58.81 मीटर और मांझी पर 55.35 मीटर रही।
  • टोस (पिपरा घाट) पर जलस्तर 58.60 मीटर मापा गया।

वर्षा की दृष्टि से जिले में बीते 24 घंटे में 40.8 मिमी स्थानीय व 703.5 मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष बलिया के इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन विभाग सतर्कता से जलस्तर की निगरानी कर रहा है।




Post a Comment

0 Comments