बलिया। जिले के लिए गौरव का क्षण आया है। बलिया के मूल निवासी जयप्रकाश तिवारी ने शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति पद की शपथ ग्रहण की। एशिया के सबसे बड़े उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के रूप में उनका आसीन होना जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।
न्यायमूर्ति जयप्रकाश तिवारी बलिया के सुरेमनपुर (धर्मबाग) के निवासी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और न्याय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के कारण यह सम्मान प्राप्त किया है। उनके न्यायमूर्ति बनने की खबर मिलने के बाद जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने जयप्रकाश तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि यह जिले की शान और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। न्यायपालिका में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय भारत के प्रमुख न्यायालयों में से एक है और यहां न्यायपालिका की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं। जयप्रकाश तिवारी का यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए, बल्कि पूरे बलिया जिले के लिए गौरव का पल है।
0 Comments