बलिया : राष्ट्रीय लोक अदालत में 50,754 वादों का निस्तारण, 14.19 करोड़ की समझौता धनराशि तय


बलिया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 13 सितम्बर 2025 को दीवानी न्यायालय बलिया में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अनिल कुमार झा ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव श्री हरीश कुमार ने किया।


इस अवसर पर न्यायालय के समस्त पीठासीन अधिकारी, बैंक प्रबंधक, राजस्व विभाग के अधिकारी, अधिवक्ता एवं वादकारी उपस्थित रहे।

📊 निस्तारण का विवरण :

  • दीवानी एवं फौजदारी वाद – कुल 2,908 वाद
  • परिवार न्यायालय – 48 वाद
  • मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण – 31 वाद, 1.86 करोड़ मुआवजा
  • राजस्व विभाग – 22,265 वाद
  • नगर पालिका परिषद – 15 वाद
  • उपभोक्ता फोरम – 19 वाद, 72.14 लाख मुआवजा
  • बैंक प्री-लिटिगेशन वाद – 723 वाद, 4.43 करोड़ समझौता धनराशि
  • दूरसंचार विभाग – 05 वाद, ₹16,900 वसूली
  • विद्युत विभाग – 24,362 वाद, 27.61 लाख समझौता धनराशि

👉 कुल निस्तारित वाद : 50,754

👉 कुल समझौता धनराशि : ₹14,19,09,923/- (14.19 करोड़)

👉 मौके पर वसूल नकद धनराशि : ₹3,48,93,015/- (3.48 करोड़)


राष्ट्रीय लोक अदालत ने न केवल वादकारियों को शीघ्र न्याय दिलाने का कार्य किया बल्कि करोड़ों रुपये की धनराशि मौके पर ही वसूल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।




Post a Comment

0 Comments