उत्तर प्रदेश के मतदाता सूची पर राहुल गांधी का दावा गलत – मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट में खुलासा


बलिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी प्रमाणिक जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी द्वारा 07 अगस्त 2025 को एक प्रेस कांफ्रेंस में किए गए दावे तथ्यात्मक रूप से गलत पाए गए हैं। उन्होंने कहा था कि दो मतदाता—श्री आदित्य श्रीवास्तव (इपिक नं. FPP6437040) और श्री विशाल सिंह (इपिक नं. INB2722288)—के नाम उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों की विधानसभाओं की मतदाता सूची में दर्ज हैं।

जांच में पाया गया कि 07 अगस्त को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सर्च करने पर श्री आदित्य श्रीवास्तव का नाम केवल बेंगलुरु अर्बन की विधानसभा 174 महादेवपुरा में बूथ संख्या 458 पर और श्री विशाल सिंह का नाम केवल बेंगलुरु की विधानसभा 174 महादेवपुरा के बूथ संख्या 513 पर ही दर्ज है। उत्तर प्रदेश की विधानसभा 173 लखनऊ पूर्व और 390 वाराणसी कैंट में इनके नाम दर्ज नहीं मिले।

इस प्रकार, उत्तर प्रदेश के संदर्भ में श्री राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत तथ्य सही नहीं पाए गए। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने दी।




Post a Comment

0 Comments