बलिया : गंगा-सरयू सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर जारी, बाढ़ नियंत्रण कक्ष बलिया की रिपोर्ट


बलिया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड बलिया (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले से होकर बहने वाली गंगा एवं सरयू नदियों का जलस्तर मापा गया।

रिपोर्ट में गंगा नदी का बक्सर व गायघाट गेज दर्ज किया गया है। बक्सर पर जलस्तर 60.320 मीटर तथा गायघाट पर 62.090 मीटर तक दर्ज किया गया। इसी प्रकार सरयू नदी का पाधता गेज 57.615 मीटर और चौदपुर गेज 58.000 मीटर दर्ज किया गया।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है। सरयू नदी (मौड़ी) का गेज 55.150 मीटर तथा पिपरा घाट का गेज 60.000 मीटर दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नदी की प्रवृत्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और बाढ़ नियंत्रण कक्ष सतर्कता के साथ जलस्तर की स्थिति की समीक्षा कर रहा है। आमजन को अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी सूचना पर ही भरोसा करें।



Post a Comment

0 Comments