बलिया पुलिस अधीक्षक ने 19 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा प्रशासनिक एवं जनहित में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों/उपनिरीक्षकों (ना0पु0) का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश संख्या एसटी-25/2025 के अनुसार कुल 19 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यक्षेत्र पर भेजा गया है।

तबादले का ब्यौरा इस प्रकार है :-

1. निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी – प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।

2. निरीक्षक श्रीमती अनीता – म0स0प्र0 से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना।

3. निरीक्षक राकेश कुमार सिंह –  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से पुलिस लाइन।

4. निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी – प्रभारी निरीक्षक नरहीं से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना। 

5. निरीक्षक राकेश उपाध्याय – प्रभारी मानीटरिंग सेल से प्रभारी निरीक्षक बांसडीह।

6. निरीक्षक संजय कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक बांसडीह से प्रभारी मानीटरिंग सेल।

7. उ0नि0 दिनेश पाठक – थानाध्यक्ष खेजुरी से थानाध्यक्ष चितबड़ागांव।

8. उ0नि0 मिथिलेश कुमार – थानाध्यक्ष दुबहड़ से थानाध्यक्ष खेजुरी।

9. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह – पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष नरहीं।

10. निरीक्षक हरिशंकर – प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक दोकटी। 

11. उ0नि0 रोहन राकेश सिंह – थानाध्यक्ष चितबड़ागांव से थानाध्यक्ष हल्दी। 

12. उ0नि0 विश्वदीप – थानाध्यक्ष हल्दी से थानाध्यक्ष फेफना। 

13. उ0नि0 वंश बहादुर सिंह – प्रभारी मीडिया सेल से थानाध्यक्ष बांसडीह रोड।

14. उ0नि0 अजय पाल – थानाध्यक्ष बांसडीह रोड से थानाध्यक्ष दुबहर। 

15. उ0नि0 रंजीत विश्वकर्मी – चौकी प्रभारी (हनुमानगंज चौकी से एसएसआई उभांव स्थानान्तरण आदेश निरस्त) चौकी प्रभारी बिचलाघाट थाना कोतवाली।

16. उ0नि0 अनुपम जायसवाल – पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष दोकटी।

17. उ0नि0 प्रशांत कुमार चौधरी – पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल।

18. उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे – थानाध्यक्ष नगरा से पीआरओ पुलिस अधीक्षक।

19. उ0नि0 अजय कुमार त्रिपाठी – थानाध्यक्ष फेफना से थानाध्यक्ष नगरा।

ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना पदभार शीघ्र ग्रहण करें।







Post a Comment

0 Comments