वाराणसी, 16 अगस्त 2025। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन एवं कार्यकारिणी सदस्याओं ने पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय का भ्रमण कर मरीजों का हालचाल जाना तथा उन्हें मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का संज्ञान लिया।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) श्री आर.के. सिंह, अपर मंडल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी, उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.आर. सिंह सहित मंडल चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी, शाखाधिकारी एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा एवं कार्यकारिणी सदस्याओं ने संगठन के सौजन्य से भर्ती मरीजों को ताजे फल, हालिंक्स एवं बिस्कुट वितरित किए। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे नवजात शिशुओं को विशेष शिशु किट भी भेंट किए गए।
उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी ने दी।
0 Comments