बलिया : रतसर कला के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह को नगरा नगर पंचायत का मिला अतिरिक्त प्रभार

बलिया। नगर विकास विभाग ने रतसर कला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह को नगरा नगर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। मृदुल कुमार सिंह जनपद में अपनी सक्रिय कार्यशैली और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए जाने जाते हैं।

चाहे सफाई व्यवस्था हो या निर्माण कार्य, उनकी प्राथमिकता में हमेशा जनता की आवश्यकताएं रही हैं। इससे पूर्व भी वे बलिया जनपद की विभिन्न नगर पंचायतों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने व्यवहार तथा कामकाज से लोगों का विश्वास जीता है।

कार्यालय में आने वाले आगंतुक उनकी कार्यशैली और सहज व्यवहार से संतुष्ट नजर आते हैं। नगर पंचायत नगरा का अतिरिक्त चार्ज मिलने से स्थानीय नागरिकों में प्रसन्नता की लहर है। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब नगर की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और विकास कार्यों को और गति मिलेगी।



Post a Comment

0 Comments