बलिया। रविवार रात रेवती थाना क्षेत्र के खरिका गांव में ताजिया वापस लौटने के दौरान मारपीट और गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना करीब 11 बजे की है।
जानकारी के अनुसार सुबह ताजिया जुलूस निकलते समय रास्ते में बिजली के तार को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद ने रात में ताजिया कर्बला से लौटने के दौरान फिर तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग हो गई।
घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह मय फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक घायलों में दो को फायर आर्म इंजरी प्रतीत हो रही है। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में दो घायलों को वाराणसी रेफर किया गया।
घायलों में दो को सिर में, एक को पेट में और एक को हाथ की कलाई में चोटें लगी हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल तैनात हैं।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की विडियो बाइट :-
0 Comments