बलिया : चन्द्रशेखर जी के विचार अन्य राजनेताओं के लिए था आदर्श उदाहरण : जलशक्ति मंत्री


विभिन्न योजनान्तर्गत लाभार्थियों को वितरित किये गये प्रमाण-पत्र

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा विशि​ष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को गंगा बहुददेशीय सभागार में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी। 


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के विचारों, मूल्यों और संघर्षो को आत्मसात करने का दिन है। चन्द्रशेखर जी का राजनीतिक जीवन केवल पद और प्रतिष्ठा के लिए नहीं था, बल्कि उनके विचार और मूल्यों अन्य राजनेताओं के लिए आदर्श उदाहरण था। संघर्ष के तौर पर उन्होंने दिल्ली से कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा किये। चन्द्रशेखर जी सविधान की आत्मा को समझते थे। सविधान को बचाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। आपालकाल के दौरान, जब लोकतंत्र की आवाज कुचली जाती थी, तब भी उन्होंने सत्ता के खिलाफ आवाज उठाई। वह पैदल गांव-गांव जाकर अपना संदेश देते थे और जनता से सीधे संवाद करते थे। लोकतांत्रिक मूल्यों में उनका विश्वास अटूट था।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 17 अप्रैल, 1927 को बलिया जिले में स्थित इब्राहिमपट्टी गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। वह हमेशा निरंकुश सत्ता की राजनीति का विरोध करते थे। लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता की राजनीति को महत्व देते थे। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्री ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र में कटानरोधी कार्यों के लिए 40 करोड़ और बलिया विधानसभा के लिए 52 करोड़ रुपए दिए। उन्होने चन्द्रशेखर पार्क में स्थित चन्द्रशेखर जी के मूर्ति पर मल्यार्पण करने के बाद परिसर में पौधरोपण किया।

जल शक्ति मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया। लाभार्थी रामरती देवी, प्रभावती देवी, सुनिता देवी, वुधिया देवी, गीता देवी को राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना से तथा ममता देवी, सरोज पटेल, सुधा, मीना देवी, मीरा वर्मा, शीला देवी, अंजू सोनी, रानी देवी, पिंकी देवी, लालसा विधवा पेंशन योजना पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग की योजनान्तर्गत धीरेन्द्र शर्मा, विनोद सिंह, शशि भूषण पाण्डेय, ब्रम्हानन्द तिवारी, संतोष सिंह, संजय सिंह, रवि शंकर उपाध्याय, शिव कुमार चैहान, अवशेष कुमार सिंह, भृगुनाथ सिंह आदि प्रगतिशील कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। परिषदीय विद्यालयों में छात्र/छात्राओ का अधिक नामांकन कराने के लिए कम्पोजिट विद्यालय सिकन्दरपुर के अभिलाष मिश्रा, कम्पोजिट विद्यालय नरही के अवधेश कुमार सिंह, कम्पोजिट विद्यालय सोनडीह की उषा देवी, कम्पोजिट विद्यालय रेवती की कामती देवी, कम्पोजिट विद्यालय शिवन राय के संतोष कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। 

उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत बैंक सखी/समूह सखी/बी0सी0 सखी में इन्दू देवी, सोनी सिंह, सुशीला मिश्रा, गुड़ियां वर्मा, ममता यादव, चन्दा देवी, विभा राय, मोनिका तिवारी, पिंकी सिंह एवं चन्द्रकला देवी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत सोनी, नन्द किशोर, चिता देवी, मुनी लाल, गीता, भान, लक्ष्मीना देवी, ज्ञान्ती देवी, अंशू देवी तथा विकास खण्ड दुबहड में श्री योगेन्द्र मिश्रा, जगमोहन शर्मा, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, भिखारी, रीना देवी, उषा कुमारी देवी, प्रेम कुमार, अनिता देवी, रानी, माया देवी को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को 05—05 लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक दिया गया। इसमें नौसाद अली, अलीना खान, कुमारी रविया, शामा परवीन, धीरज गुप्ता, सिमरम खान, सत्य प्रकाश शर्मा, बुसारा परवीन, संजीत कुमार, नाजीस नाज, इरफान खान, मुजुत्वा करीम, सवाना परवीन, पूनम गुप्ता, जैनाब खातून, गौतम कुमार साह, नवाज खान, मु0 रियाज, आशू कौशिक, समीर वर्मा शामिल थे। कार्यक्रम में 25 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता (मिठाई लाल), पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments