बलिया : चन्द्रशेखर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और सहायता वितरित


👉जल शक्ति मंत्री और परिवहन मंत्री ने चन्द्रशेखर जी के विचारों को बताया प्रेरणा स्रोत

👉कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को किया याद

👉विभिन्न योजनाओं के सैकड़ों लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक और उपकरण प्रदान

👉कटानरोधी कार्यों के लिए 92 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा

👉दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और ट्राईसाइकिल वितरित


बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उपस्थित रहे। दोनों मंत्रियों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चन्द्रशेखर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और संघर्षपूर्ण जीवन को नमन किया।


सभा को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी का जीवन पद, प्रतिष्ठा या निजी स्वार्थ के लिए नहीं था। उनका सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान की आत्मा को जीवंत रखने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने दिल्ली से कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा कर समाज को जागरूक किया। आपातकाल के दौरान जब लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही थी, उन्होंने निर्भीक होकर सत्ता के विरुद्ध आवाज उठाई। वह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधे संवाद करते थे।


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया की माटी ने ऐसे महापुरुष को जन्म दिया, जिनकी राजनीति में निष्ठा और सिद्धांत आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि चन्द्रशेखर जी का जन्म 17 अप्रैल 1927 को इब्राहिमपट्टी गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वह सदैव निरंकुश सत्ता का विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे।


इस अवसर पर विकास कार्यों की भी घोषणाएं की गईं। जल शक्ति मंत्री ने बताया कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र में कटानरोधी परियोजनाओं के लिए 40 करोड़ रुपये तथा बलिया विधानसभा क्षेत्र में 52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके बाद मंत्रियों ने चन्द्रशेखर पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और परिसर में पौधरोपण किया।


कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और सहायता राशि प्रदान की गई।

🔸 राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत रामरती देवी, प्रभावती देवी, सुनिता देवी, वुधिया देवी और गीता देवी को सहायता दी गई।

🔸 विधवा पेंशन योजना में ममता देवी, सरोज पटेल, सुधा, मीना देवी, मीरा वर्मा सहित कई महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

🔸 कृषि विभाग की योजनाओं में धीरेन्द्र शर्मा, विनोद सिंह, शशि भूषण पांडेय, ब्रह्मानन्द तिवारी, संतोष सिंह सहित प्रगतिशील कृषकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।


परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय सिकन्दरपुर के अभिलाष मिश्रा, नरही के अवधेश कुमार सिंह, सोनडीह की उषा देवी, रेवती की कामती देवी और शिवन राय के संतोष कुमार यादव को प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।


🔹 उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में बैंक सखी, समूह सखी और बीसी सखी के रूप में इंदू देवी, सोनी सिंह, सुशीला मिश्रा, गुड़ियां वर्मा, ममता यादव, चंदा देवी, विभा राय, मोनिका तिवारी, पिंकी सिंह और चन्द्रकला देवी को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

🔹 मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सोनी, नंद किशोर, चिता देवी, मुनी लाल, गीता, भान, लक्ष्मीना देवी, ज्ञान्ती देवी, अंशू देवी और दुबहड़ के कई पात्र लाभार्थियों को आवासीय सहायता प्रदान की गई।

विशेष रूप से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चयनित युवाओं को ₹5-5 लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। इसमें नौसाद अली, अलीना खान, कुमारी रविया, शामा परवीन, धीरज गुप्ता, सिमरम खान, सत्य प्रकाश शर्मा, बुसारा परवीन, संजीत कुमार, नाजीस नाज, इरफान खान, मुजुत्वा करीम, सवाना परवीन, पूनम गुप्ता, जैनाब खातून, गौतम कुमार साह, नवाज खान, मु. रियाज, आशू कौशिक और समीर वर्मा शामिल रहे।


कार्यक्रम में दिव्यांगजनों का भी सम्मान किया गया। 25 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।


इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता (मिठाई लाल), पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments