यूपी में 61 तहसीलदारों का प्रमोशन बने एसडीएम, देखें लिस्ट


लखनऊ: तबादला एक्सप्रेस के बाद उत्तर प्रदेश में अब प्रमोशन एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है. आईएएस, आईपीएस से लेकर निचले लेवल के अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के बीच योगी सरकार से बड़े स्तर पर तहसीलदारों को पदोन्नति का तोहफा दिया है. इन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है. नियुक्ति विभाग ने 61 तहसीलदारों को उपजिलाधिकारी के पद पर तैनाती दे दी है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने तहसीलदारों से डीपीसी(विभागीय प्रोन्नति समिति) के जरिए प्रोन्नति प्राप्त कर 61 अधिकारियों को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) नियुक्त किया है. इस संबंध में विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग ने औपचारिक आदेश जारी किया.यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

2016 बैच की आईएएस अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, जो वर्तमान में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं, ने इस प्रोन्नति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया. गर्ग, जो पहले बलिया में एसडीएम और नोएडा में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं.

61 नए एसडीएम की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी. ये अधिकारी स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रशासन और विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे. प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों का चयन उनके प्रदर्शन, अनुभव और डीपीसी की अनुशंसा के आधार पर किया गया है. यह नियुक्ति न केवल अधिकारियों के लिए एक उपलब्धि है, बल्कि राज्य सरकार की प्रशासनिक सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है. शासनादेश में कहा गया है कि उम्मीद है कि ये नए एसडीएम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे.


इनको मिला प्रमोशन, बने एसडीएम

1. जयप्रकाश यादव- शाहजहांपुर

2. अजीत कुमार सिंह- द्वितीय चंदौली

3. राम शंकर द्वितीय- उन्नाव

4. घनश्याम भारतीय- बलिया

5. लवन लाल राजपूत- बांदा

6. पैगाम हैदर- शाहजहांपुर

7. कमल कुमार सिंह- आजमगढ़

8. निशा श्रीवास्तव- गोरखपुर

9. पवन कुमार गुप्ता- मथुरा

10. ध्रुव नारायण यादव- रायबरेली

11. शिव नरेश सिंह- अंबेडकर नगर

12. कृष्णकांत सिंह- फिरोजाबाद

13. अभिषेक कुमार- संभल

14. रामेश्वर प्रसाद- लखनऊ

15. सतपाल सिंह- गोंडा

16. सौम्या यादव- मथुरा

17. जितेंद्र कुमार सिंह- कासगंज

18. चंद्र प्रकाश सिंह- हाथरस

19. सन्ताज- मिर्जापुर

20. संतोष कुमार कुशवाहा- बांदा

21. पूर्णिमा सिंह – कुशीनगर

22. मो0 असलम – इटावा

23. अभिषेक शाही – गौतमबुद्धनगर

24. तपस्या यादव – सीतापुर

25. अजय कुमार – हरदोई

26. तनुजा निगम – गौतमबुद्धनगर

27. सुशील कुमार – मऊ

28. आरती – लखीमपुर खीरी

29. धर्मवीर भारती – बुलन्दशहर

30. माधवता प्रताप सिंह – आगरा

31. हृदय राम तिवारी – बस्ती

32. शशिकुमार- न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर

33. कृष्णगोपाल त्रिपाठी – गोरखपुर

34. मदन मोहन गुप्ता – ललितपुर

35. उदयवीर सिंह – अलीगढ़

36. तरुण प्रताप सिंह – मिर्जापुर

37. अरसला नाज – उन्नाव

38. प्रियंका – फतेहपुर

39. धर्मेन्द्र कुमार – बलिया

40. निखिला चतुर्वेदी – यूपीडा, लखनऊ

41. आकांक्षा जोशी – हरदोई

42. रविन्द्र प्रताप सिंह – फिरोजाबाद

43. रवि कुमार सिंह – गोरखपुर

44. आशीष कुमार त्रिपाठी – मिर्जापुर

45. रजनीश कुमार – मथुरा

46. सुमित कुमार सिंह – अयोध्या

47. मनीष कमार – बलन्दशहर

48. विकास सिंह – लखनऊ

49. विराग करवरिया - लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ

50. विनीत कुमार सिंह – हरदोई

51. बृज मोहन शुक्ला – बलरामपुर

52. चन्द्र प्रकाश पाण्डेय – बुलन्दशहर

53. सुशील प्रताप सिंह- गोरखपुर

54. प्राची त्रिपाठी- बाराबंकी

55. सराह अशरफ- सम्भल

56. सीमा सिंह- न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर

57. मृदुला दुबे – शामली

58. आकांक्षा मिश्रा- कुशीनगर

59. सत्यपाल प्रजापति – बलरामपुर

60. ज्ञान प्रताप सिंह- गोरखपुर

61. विशाल सिंह यादव- मैनपुरी






Post a Comment

0 Comments