भारतीय इतिहास में अहिल्याबाई का है अमिट छाप
पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान पर हुआ विशेष आयोजन
बलिया। टाउन हाल में पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें उनके आदर्श जीवन और शासन के योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर केवल एक महान शासिका ही नहीं, बल्कि धर्म, सेवा, न्याय और स्त्री शक्ति की प्रतीक भी थीं। उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वे अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दें।
परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई ने उस युग में शासन चलाया जब महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी नगण्य थी, फिर भी उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, करुणा और नेतृत्व क्षमता से इंदौर जैसे शहर को बसाया और कई धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार कराया।
अभियान के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, नीतू पांडेय, जिला मंत्री संतोष सिंह, अमिताभ उपाध्याय, संध्या पांडेय, पुना सिंह सहित कई गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे। संचालन सुरजीत सिंह परमार ने किया।
इस आयोजन के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
0 Comments