बलिया : कल निकलेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा


*परिवहन मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर चेयरमैन आदि की मौजूदगी में हुई बैठक में बनी रणनीति* 

बलिया: भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में शुक्रवार को टाउन हाल से शाम चार बजे से निकलने वाली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक परिवहन मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर हुई। इस दौरान शौर्य यात्रा में अधिकाधिक संख्या में लोगों को लाने को रणनीति बनाई गई। नगरपालिका के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा देश के सैनिकों के सम्मान में निकलनी है जिससे इसमें हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। आज इन्हीं सैनिकों की वजह से देश का गौरव बढ़ा है। 



परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य व बलिदान को नमन करने के लिए पूरे जनपदवासियों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आज सैनिकों की बदौलत ही हम चैन से अपने घरों में सुरक्षित हैं तो हमारा भी कर्तव्य है कि उनके लिए इस यात्रा में योगदान दें। यात्रा शाम चार बजे से टाउन हाल से निकलेगी जिसमें हजारों राष्ट्रवादी शामिल होंगे। 

बैठक में नकुल चौबे, अरुण सिंह बंटू, राजेश गुप्ता, प्रिती पांडेय, शशिकांत सिंह, निशु श्रीवास्तव, हर्ष सिंह, पिंटू गोंड आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments