यूपी के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, झमाझम बारिश


मौसम विभाग ने अपडेट दिया हैं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल तक बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं हर जिले में कैसा है मौसम का मिजाज..

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव जारी है। यह आगामी 19 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि इस दौरान बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

इसके साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। मौसम विभाग ने 30 जिलों में बादलों की गरज के साथ, तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी के चलते मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम अपडेट जारी किया हैं।

19 अप्रैल तक बारिश और आंधी की संभावना 

प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अप्रैल तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले में रविवार को तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इस ठंडक के बावजूद, पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों में अभी भी गर्मी का अहसास हो रहा है। 

लू के असर से राहत नहीं 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, बहराईच, लखीमपुर खीरी, हरदोई और सीतापुर जैसे जिलों में तेज लू चलने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है। 16 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 से 17 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इस मौसम परिवर्तन को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।




Post a Comment

0 Comments