बलिया : चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस पर बोला जमकर हमला


बलिया। रामलीला मैदान में नगर पालिका बलिया से भाजपा प्रत्याशी संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के समर्थन में आयोजति जनसभा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। कहा कि बजरंगबली पर वैन लगाने वालों को दुनिया माफ नहीं करेगी। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। कांग्रेस ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि राम जन्म का कोई प्रमाण नहीं है।

कहा कि बलिया का नाम पूरे देश व विश्व में है। 2014 के पूर्व देश में भ्रष्टाचार वाली सरकार थी। अधिकतर मंत्री लूट खसोट में जेल में थे। भाजपा की सरकार में कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। पुलवामा अटैक में नरेंद्र मोदी ने सेना को छूट दी। जवानों ने पाकिस्तानियों के सैकड़ो कैम्प उजाड़ दिए। हमारा अभिनंदन जहाज सहित पाकिस्तान में गिर गया था। लोगों ने कहा कि वो मारा जाएगा। नरेंद्र मोदी के कारण अभिनन्दन ससम्मान वापस लौटे। सूडान में गृह युद्ध चल रहा है, प्रधानमंत्री के कारण भारतीयों से भरी जहाजें आ रही हैं। देश में पंडित दीनदयाल का सपना सकार हो रहा है। कच्चे मकान वालों को पक्का मकान मिला है।

सभी घरों में शौचालय बनवाने का काम किया, महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। जलजीवन के माध्यम से हर घर को नल से जोड़ा जाएगा। अमृत योजना चलाकर नगरों को स्वच्छ किया जा रहा है। गरीब के घर पहले बीमार होने पर गहने व जमीन बिक जाते थे। अब पांच लाख का आयुष्मान कार्ड पर इलाज हो रहा है। किसानों सम्मान दिया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को खत्म करने का काम किया है। सपा के लोग खाली प्लाट और मकान का नारा देकर कब्जा करने का काम करते थे।

आज बेटियां सुरक्षित हैं। 90 प्रतिशत स्कूल कायाकल्प योजना से बेहतर व सुंदर बने हैं। आज हर गांव में पंचायत भवन बना है, जिसमे सचिव बैठ रहे हैं। पहले जिले में बत्ती रात या दिन में आती थी, आज जनरेटर शोपीस बने हैं। पूर्वाचल एक्सप्रेस से बलिया के लोग चार घंटे में लखनऊ पहुंच जा रहे है। मेडिकल कालेज व अस्पताल की सुविधाएं बेहतर होंगी। सभा को परिवहन मेंत्री दयाशंकर सिंह, देवरिया के भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सम्बोधित किया।





Comments