बलिया : ब्राह्मणों को साध गए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

 


देवरिया सदर के विधायक शलभमणि त्रिपाठी नगर में रूककर दर्जनों जगह किए सभा

बलियाः नगरनिकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को संजीवनी देने के लिए पहुंचे प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंऋी ब्रजेश पाठक मंच से ब्राह्मणों को भी साध गए। मंच पर बडे ब्राह्मण नेताओं की मौजूदगी कुछ इसी ओर इशारा कर रही थी। मंच पर ब्राह्मण समाज के बडे़ चेहरे टुनजी पाठक, महावीर पाठक आदि कई ब्राह्मण मौजूद थे। यही नहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ मंच पर देवरिया सदर के विधायक शलभमणि त्रिपाठी की मौजूदगी तो इसको और भी बल देती नजर आई। मंच से विधायक शलभमणि त्रिपाठी के जोरदार भाषण की हर ओर चर्चा रही। बडी बात है कि डिप्टी सीएम तो जनसभा के बाद वापस लौट गए लेकिन विधायक शलभमणि त्रिपाठी नगर में दो दिनों तक मजबूती से जमे रहकर आधा दर्जन से अधिक सभाएं व बैठक किए। इस क्रम में वह शहर के कई ब्राह्मणों के घर भी गए और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रहने की अपील किए। इस बार नगरनिकाय चुनाव में जातीय समीकरण को लेकर गजब की रस्साकसी चल रही है। सपा ने गुप्ता बिरादरी पर दाव खेला है तो भाजपा ने भी गुप्ता को ही मैदान में उतार दिया है। इसके बाद मजबूत निर्दल प्रत्याशियों में श्रीवास्तव, स्वर्णकार व एक ब्राह्मण मैदान में हैं। इसमें सभी अपनी-अपनी जातियों को साधने में लगे हैं। ऐसे में इस बार सभी दल व प्रत्याशी ब्राह्मणों को अपने पाले में खींचने में लगे हैं जबकि अंदरखाने प्रबुद्ध वर्ग के ब्राह्मण भाजपा की ओर ही अपनी रूझान दिखा रहे हैं। ऐसे में भाजपा अधिक से अधिक ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने के लिए हर दाव खेल रही है। इस क्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जिले में आना और विधायक शलभमणि त्रिपाठी का नगर में रूककर सभाएं करना भी इसी को साबित कर रहा है। ऐसे में देखना यह है कि ब्राह्मण जातीय समीकरण में फंसते हैं या फिर विकास व राष्ट्र हित में भाजपा का साथ देते हैं।





Comments