वाराणसी मंडल : सेवानिवृत्त 16 कर्मचारियों को दी गई भाव भीनी विदाई, किया गया समापक धनराशि का भुगतान


वाराणसी 01 मई, 2023; मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल के नेतृत्व में मंडल कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आज 01 मई, 2023 को आयोजित एक सादे समारोह में 30 अप्रैल, 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले 16 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि कुल छः करोड़ बत्तीस लाख पचासी हजार सात सौ तिरासी रूपये (रु 6,32,85,783) का भुगतान किया गया। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश उपाध्याय, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आनन्द कुमार सिंह समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व् कर्मचारी उपस्थित थे।



मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनकर सम्मानित किया। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों को उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा  कि सेवाकाल के उपरांत कर्मचारियों को मिलने वाला यह धन उनके जीवन भर के परिश्रम की कमाई है इसलिए बहुत सूझ -बुझ कर ही इसका व्यय करें। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहें रूचि अनुसार सामजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपना समय लगाये ऐसी मेरी कामना है। वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त  होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जा रहा है,यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव हो पा रहा है। 


सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए सहायक कार्मिक अधिकारी श्री रमेश उपाध्याय ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र एवं  पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है। सतर्क रहें  यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें।


30 अप्रैल, 2023 को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों में सर्व श्री रामायण सिंह यादव/स्टेशन अधीक्षक/गाजीपुर सिटी, परशुराम त्रिपाठी/स्टेशन अधीक्षक/भटनी, अजहर  संगीर खां/मुख्य आरक्षण पर्वेक्षक/वाराणसी सिटी, आनन्द प्रकाश पाण्डेय/मुख्य  वाणिज्य लिपिक/बनारस, राजेश कुमार सिंह/मुख्य टिकट निरीक्षक/वाराणसी, धनराज राय/गेट मैन/छपरा कचहरी, गंगेश नाथ तिवारी/गार्ड/छपरा, शिव प्रसाद/सहायक लोकोपायलेट/छपरा, बच्चा लाल/तकनीशियन/छपरा, कलाम/सफाई वाला/वाराणसी, ज्ञानेंद्र सिंह/सी से ई/कार्य/बलिया, ईश्वर देव/लोहार/आजमगढ़, हरिनंदन प्रसाद/ट्रैक मेंटेनर/सलेमपुर, लाल जी/ट्रैक मेंटेनर/सीवान, शीतल प्रसाद सिंह/ट्रैक मेंटेनर/सीवान, मोती लाल माँझी/ट्रैक मेंटेनर/भटनी शामिल हैं। 

*अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।




Post a Comment

0 Comments