साइबर सेल बलिया द्वारा धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 50,000/- रू0 खाताधारक के खाते में वापस कराया गया


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राजकरन नय्यर व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप आज दिनाँक- 28.04.2023 को शिकायतकर्ता के खाते में धोखधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल-50000/- रूपये (पचास हजार रूपये मात्र) को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

*संक्षिप्त विवरण-*

दिनाँक-27.02.2023 को शिकायतकर्ता विनय कुमार सिंह पुत्र स्व0 रवि शंकर सिंह निवासी मिढ्ढी थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के स्टैन्डर्ड चार्टेड बैंक के क्रेडिट कार्ड से दिनाँक-01.02.2023 को  कुल-50000/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है।

*साइबर सेल पुलिस टीम बलिया-*

1- निरीक्षक श्रीधर पाण्डेय प्रभारी साइबर सेल जनपद बलिया।

2- आरक्षी अमरनाथ मिश्र साइबर सेल जनपद बलिया।

3- आरक्षी शिवचन्द यादव साइबर सेल जनपद बलिया।

4- महिला आरक्षी ऋचा शुक्ला साइबर सेल जनपद बलिया।

*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस।*




Comments