बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राजकरन नय्यर द्वारा अपराध एवं इनामियाँ अपराधियों/वांछित/फरार अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन गिरफ्तारी के अभियान के तहत आज दिनांक 28.04.2023 को थाना गड़वार प्रभारी निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह मय पुलिस फोर्स द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश वांछित/फरार इनामियाँ अभियुक्त/वारण्टी के बावत् चेकिगं की जा रही थी कि दौराने चेकिंग मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 205/2022 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना गड़वार जनपद बलिया से सम्बन्धित व काफी दिनों से फरार चल रहे 25 हजार रूपये का ईनामियाँ अभियुक्त अशरफ नट पुत्र धूरी नट निवासी ग्राम खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया को त्रिकालपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त-*
अशरफ नट पुत्र धूरी नट निवासी ग्राम खरहाटार थाना गड़वार जनपद बलिया।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-06/2021 धारा 380 भादवि थाना बांसडीह बलिया
2. मु0अ0सं0-49/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गड़वार बलिया
3. मु0अ0सं0-56/2021 धारा 380 भादवि थाना बांसडीह बलिया
4. मु0अ0सं0-92/2021 धारा 457/380/411/413/414 भादवि थाना गड़वार बलिया
5. मु0अ0सं0-97/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गड़वार बलिया
6. मु0अ0सं0-205/2022 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना गड़वार बलिया
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना गड़वार बलिया
2. हे0का0 संदीप यादव थाना गड़वार बलिया
3. हे0का0 शत्रुधन यादव थाना गड़वार बलिया
4. हे0का0 मानीचन्द्र यादव थाना गड़वार बलिया
5. का0 जितेन्द्र पाल थाना गड़वार बलिया
6. का0 सर्वेश यादव थाना गड़वार बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बलिया।*
0 Comments