दिनांक 02.05.2023 से 13287/13288 दुर्ग-राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, 18449/18450 पुरी-पटना-पुरी बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस एवं 13185/13186 सियालदह-जयनगर-सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस का आसनसोल मंडल के जामताड़ा स्टेशन पर ठहराव


हाजीपुर: 30.04.2023। यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा आसनसोल मंडल के जामताड़ा स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों का प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है-
 
1. गाड़ी सं. 13287/13288 दुर्ग-राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस - दिनांक  01.05.2023 से दुर्ग से खुलकर 02.05.2023 को जामताड़ा पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 01.04 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी और 01.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह, दिनांक 01.05.2023 से राजेन्द्रनगर से खुलकर 02.05.2023 को जामताड़ा पहुंचने गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 02.16 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी तथा 02.18 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी सं. 18449/18450 पुरी-पटना-पुरी बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस - दिनांक 01.05.2023 से पुरी से खुलकर 02.05.2023 को जामताड़ा पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 18449 पुरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस 02.54 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी और 02.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह, दिनांक 03.05.2023 से राजेन्द्रनगर से खुलकर 03.05.2023 को ही जामताड़ा पहुंचने गाड़ी संख्या 18450 पटना-पुरी बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस 14.00 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी तथा 14.02 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
 
3. गाड़ी सं. 13185/13186 सियालदह-जयनगर-सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस- दिनांक 01.05.2023 से सियालदह से खुलकर 02.05.2023 को जामताड़ा पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 13185 सियालदह-जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस 22.48 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी और 22.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह, दिनांक  01.05.2023 से जयनगर से खुलकर 02.05.2023 को जामताड़ा पहुंचने गाड़ी संख्या 13186 जयनगर-सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस 00.45 बजे जामताड़ा स्टेशन पहुंचेगी तथा 00.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी।




Post a Comment

0 Comments