थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.03.2023 को थाना सिकन्दरपुर के थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक मय हमराह पुलिस टीम द्वारा माल्दह चट्टी पर सन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाईकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त अर्जुन राजभर उर्फ गोलू पुत्र मूरत राजभर निवासी भरथाँव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू भी बरामद हुआ। 

उक्त के सम्बन्ध में थाना सिकन्दरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

*पंजीकृत अभियोग-*

(1) मु0अ0सं0 103/23 धारा 41,411,413,414 भादवि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

 (2) मु0अ0स0 104/23 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

*आपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0स0 184/2022 धारा 457,380,511,504,506 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

01. अर्जुन राजभर उर्फ गोलू पुत्र मूरत राजभर निवासी भरथाँव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

*बरामदगी का विवरण-*

1.  एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट का।

2. एक अदद नाजायज चाकू। 

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक थाना सिकन्दरपुर बलिया।

2.  उ0नि0 श्री शिवमूर्ति तिवारी थाना सिकन्दरपुर बलिया।

3. का0 विरेन्द्र यादव थाना सिकन्दरपुर बलिया।

4.का0 विनय विश्वकर्मा थाना सिकन्दरपुर बलिया।



Comments