लखनऊ मण्डल द्वारा नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 के मध्य मात्र 10 महीनों में टिकट जॉच के दौरान 7,98,093 मामलों में 60,19,63,333/-(साठ करोड़ उन्नीस लाख तिरसठ हजार तीन सौ तैतीस) का रिकार्ड राजस्व अर्जित किया


लखनऊ 07 फरवरी 2023। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक श्री आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अम्बर प्रताप सिंह के दिशा निर्देश पर मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा एवं अनबुक्ड लगेज तथा गंदगी फैलाने वाले रेल यात्रियों के विरूद्व वाणिज्य विभाग द्वारा नियमित जॉच अभियान चलाया जा रहा है।

माह जनवरी 2023 में चलाए गए जॉच अभियान में स्टेशनों पर गन्दगी फैलाने वाले 305 व्यक्तियों से जुर्माने के रूप में रू. 35,960/- (पैतीस हजार नौ सौ साठ) के राजस्व की प्राप्ति हुई। बिना टिकट/अनियमित यात्रा के 60,343 मामले पकड़े गये, जिससे रू. 4,57,73,595/-(चार करोड़ सत्तावन लाख तिहत्तर हजार पॉच सौ पन्चांबे) मात्र के राजस्व की प्राप्ति हुई। इस माह जनवरी 2023 के टिकट जॉच अभियान से कुल रू. 4,58,09,555/- (चार करोड़ अठठावन लाख नौ हजार पॉच सौ पचपन) मात्र राजस्व की प्राप्ति हुई।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अम्बर प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ मण्डल में पिछले वित्तीय वर्ष 2021-2022 में बिना टिकट/अनियमित एवं अनबुक्ड लगेज तथा गंदगी फैलाने वाले 8,42,986 मामलों में रेल यात्रियों से रू. 59,66,45,733/-(उनसठ करोड़ छियासठ लाख पैतालीस हजार सात सौ तैतीस) राजस्व प्राप्त हुआ था। लखनऊ मण्डल द्वारा टिकट जॉच में नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में अपै्रल 2022 से जनवरी 2023 के मध्य मात्र 10 महीनों में टिकट जॉच के दौरान 7,98,093 मामलों में 60,19,63,333/-(साठ करोड़ उन्नीस लाख तिरसठ हजार तीन सौ तैतीस) का राजस्व अर्जित कर लिया गया है।

टिकट जॉच अभियानों को सफल बनाने में मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक एवं मुख्य चल टिकट निरीक्षकों का विशेष योगदान रहा।

                                        
जन संपर्क अधिकारी        
                                                 
पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ।



Comments