सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों में अस्थायी बदलाव


हाजीपुर: 06.01.2023। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं यात्री सुविधा हेतु सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य हेतु 07.01.2023 से 11.01.2023 तक प्रीएनआई/एनआई कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है:

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें:

1. उधना से 08.01.2023 को खुलने वाली 22564 उधना-जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

2. गांधीधाम से 07.01.2023 को खुलने वाली 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलाई जायेगी।

3. डिब्रूगढ़ से 09.01.2023 को खुलने वाली 13281 डिब्रूगढ़-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-सब्दलपुर-मुंगेर-किउल-मोकामा के रास्ते चलाई जायेगी।

4. बलिया से 09.01.2023 से 11.01.2023 तक खुलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग परमानन्दपुर-पाटलिपुत्र-पटना-मोकामा के रास्ते चलाई जायेगी।

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:

1. पटना से 09.01.2023 को खुलने वाली 15714 पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना और राजेन्द्रपुल के बीच 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

2. जयनगर से 09.01.2023 को खुलने वाली 12435 जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस समस्तीपुर और बरौनी के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

3. मैसूर से 06.01.2023 को खुलने वाली 12578 मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस रास्ते में 160 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

4. ओखा से 06.01.2023 को खुलने वाली 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस रास्ते में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:

1. पटना से 07, 08, 10 एवं 11.01.2023 को खुलने वाली 12568 पटना-सहरसा एक्सप्रेस 50 मिनट तथा 09.01.2023 को 160 मिनट पुनर्निधारित समय से चलाई जायेगी।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।




Comments