बलिया : नेताजी के सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदारी से करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन


बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि अपने देश की स्वाधीनता, स्वराज और सुराज के लिये अदम्य पुरुषार्थ और पराक्रम करने वाले  नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिये हर भारतीय को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर के पराक्रम वाटिका में उनके स्मारक पर आयोजित पुष्पार्चन कर उन्होंने नेताजी को नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के मंत्री डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री 

विनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, टीडी कालेज के डाॅ.सन्तोष गुप्त, दीना भाई और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।



Comments