वाराणसी मंडल : प्री-नॉन इण्टरलॉक/नॉन-इण्टरलॉक कार्य के कारण निम्न गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण


वाराणसी, 25 जनवरी, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं यात्री सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर जौनपुर जंक्शन-मेहगावाँ खण्ड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इण्टरलॉक/नॉन-इण्टरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। 

निरस्तीकरण :-

- औंड़िहार से 26 जनवरी से 02 फरवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05133 औंड़िहार-जौनपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- जौनपुर से 26 जनवरी से 02 फरवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05134 जौनपुर-औंड़िहार विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- औंड़िहार से 26 जनवरी से 02 फरवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05143 औंड़िहार-जौनपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- जौनपुर से 26 जनवरी से 02 फरवरी, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05144 जौनपुर-औंड़िहार विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन :-

- रक्सौल से 26 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस सद्भावना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी। 

- आनन्द विहार टर्मिनस से 01 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

- छपरा से 28 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15115 छपरा-दिल्ली लोकनायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

- दिल्ली से 29 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15116 दिल्ली-छपरा लोकनायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

- गाजीपुर सिटी से 27 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-जफराबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

- सूरत से 26, 27, 29, 30 जनवरी एवं 01 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी।

- छपरा से 27, 28, 29, 31 जनवरी एवं 01 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलिया-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27, 29, 30 जनवरी एवं 01 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन-जंघई-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26, 28 एवं 31 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा गोदान एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन-जंघई-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी-मऊ-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

- गोरखपुर से 27, 29, 31 जनवरी एवं 01 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-जंघई-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी।

- छपरा से 28, 30 जनवरी एवं 02 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदान एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-मऊ-वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-जंघई-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी।

- सूरत से 27 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 00901 सूरत-नारायणपुर अनंत पार्सल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी के रास्ते चलाई जायेगी।

- नारायणपुर अनंत से 29 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 00902 नारायणपुर अनंत-सूरत पार्सल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी।

- सूरत से 30 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09065 सूरत-छपरा क्लोन विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी के रास्ते चलाई जायेगी।

- छपरा से 01 फरवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09066 छपरा-सूरत क्लोन विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग वाराणसी सिटी-वाराणसी जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी।

नियंत्रण :-

- वाराणसी सिटी से 27, 29, 31 जनवरी एवं 02 फरवरी, 2023 को 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर वाराणसी सिटी से 14.20 बजे चलाई जायेगी।

*अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।



Comments