मनरेगा में और अधिक पारदर्शिता के लिए उठाए गए प्रभावी कदम


नए साल से मनरेगा में श्रमिकों की  शत प्रतिशत उपस्थिति नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप से ली जाएगी।

एन एम एम एस एफ से श्रमिकों की शत प्रतिशत लिया जाना किया गया अनिवार्य।

लखनऊ: 02 जनवरी 2023। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मनरेगा में और अधिक पारदर्शिता को सुनिश्चित किए जाने हेतु एन एम एम एस ,एप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति को लिया जाना अनिवार्य किये जाने की व्यवस्था को उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शत-प्रतिशत व प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश ग्राम्य विकास विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। उप मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में मनरेगा में और अधिक पारदर्शिता के लिए  प्रभावी कदम उठाए गए हैं और नए साल से मनरेगा में श्रमिकों की उपस्थिति नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप से ली जाएगी।एन एम एम एस एफ से श्रमिकों की शत प्रतिशत लिया जाना  अनिवार्य किया गया है  और इस सम्बन्ध में  ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने समस्त जिला कार्यक्रम समन्वयक/जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा है सरकार द्वारा प्रत्येक योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

मनरेगा के कार्यों व भुगतान में भी पूरी पारदर्शिता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्राम्य विकास आयुक्त द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि मनरेगा योजनान्तर्गत ऐसे समस्त कार्य जिनपर मस्टर रोल जारी है, इन समस्त कार्यों पर श्रमिकों की उपस्थिति को NMMS APP के माध्यम से प्रतिदिन फीड किया जाना आवश्यक है। मुख्यतः ऐसे कार्य जिनपर 20 या उससे अधिक श्रमिक नियोजित किए गए है। यह भी निर्देशित किया गया है समस्त मनरेगा कार्यों पर (व्यक्तिगत लाभार्थीपरक कार्यों के अतिरिक्त) NMMS APP के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति को दर्ज किया जाना अनिवार्य है।  ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए यह भी निर्देश दिए गए हैं कि  श्रमिकों की फोटोग्राफ्स को लेते हुए कोविड-19 हेतु पंचसूत्र  का अनुपालन  किया जाना सुनिश्चित किया जाए। पारदर्शिता के दृष्टिगत फोटोग्राफ्स लेते समय श्रमिकों के चेहरे व कार्यस्थल कैमरे में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने चाहिए। कार्यप्रभारी द्वारा समस्त उपरोक्त बिन्दुओं पर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि श्रमिकों की उपस्थिति को पूर्ण रूप से NMMS एप के माध्यम से लिया जाना सुनिश्चित करायी जाय एवं इसकी समीक्षा  प्रत्येक सप्ताह विकास खण्ड स्तर पर  होनी चाहिए।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी।




Comments