इज्जतनगर मंडल : गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर निम्नलिखित गाड़ियों का 2 मिनट का ठहराव


बरेली 28 जनवरी, 2023ः रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर निम्नलिखित गाड़ियों का 2 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है-

30 जनवरी, 2023 से 19715 जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस का गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर आगमन समय 06.28 बजे एवं प्रस्थान समय 06.30 बजे होगा।

30 जनवरी, 2023 से 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस का गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर आगमन समय 21.06 बजे एवं प्रस्थान समय 21.08 बजे होगा।

30 जनवरी, 2023 से 22921 बान्द्रा-गोरखपुर अंत्योदया एक्सप्रेस का गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर आगमन समय 04.18 बजे एवं प्रस्थान समय 04.20 बजे होगा।

31 जनवरी, 2023 से 22922 गोरखपुर-बान्द्रा अंत्योदया एक्सप्रेस का गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर आगमन समय 14.13 बजे एवं प्रस्थान समय 14.15 बजे होगा।



Comments