पूर्व मध्य रेल द्वारा महिला यात्री के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरूष यात्रियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान


हाजीपुर: 30.11.2022। महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरूष यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29.11.2022 को पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में चलाए गए अभियान में रेल सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर एक दिन में 419 पुरूष यात्रियों को महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन यात्रियों के खिलाफ रेलवे एक्ट 162 के तहत् कार्रवाई की गई। पूर्व मध्य रेल द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Comments