शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये 10 कार्य, झेलना पड़ेगा शनि का प्रकोप


जब किसी की कुंडली में शनि उच्च के होते हैं तो व्यक्ति को सुख की प्राप्ति होती है। नीच का होने पर कष्ट पाता है। कुछ कार्य ऐसे भी होते जिन्हें शनिवार को करने से बचना चाहिए।

भगवान शनि देव न्याय के देवता है। चाहें मनुष्य हों या कोई देव, गंधर्व, वे सभी को उनके कर्मों के अनुसार ही फल और दंड देते हैं। शनि देव की दृष्टि से कोई बच नहीं सकता है। जब किसी की कुंडली में शनि उच्च के होते हैं तो व्यक्ति को सुख की प्राप्ति होती है। नीच का होने पर कष्ट पाता है। कुछ कार्य ऐसे भी होते जिन्हें शनिवार को करने से बचना चाहिए। अन्यथा शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। आइये जानते हैं वह कौन से कार्य हैं जिन्हें शनिवार को नहीं करना चाहिए।

शनिवार को नहीं करना चाहिए ये काम :-

1. शनिवार को शराब नहीं पीना चाहिए। ऐसा करना से शनि देव नाराज हो जाते हैं।

2. शनिवार को पूर्व उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। आवश्यक रहे तो अदकर का सेवन कर यात्रा करें।

3. शनिवार को बाल, नाखून काटना अशुभ परिणाम देता है।

4. शनिवार को तेल, लकड़ी, कोयला, लोहा या नमक की खरीदी करना अशुभ माना जाता है।

5. लड़की को शनिवार को सुसराल नहीं भेजना चाहिए।

6. शनिवार को दूध, दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आवश्यक रहे तो इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर सेवन करें।

7. शनिवार को झूठ बोलने से शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

8. माता-पिता, गरीब, असहाय, महिला का अपमान नहीं करना चाहिए।

9. शनिवार को बैंगन, आम का अचार और लाल मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए।

10. शनिवार को बिना तेल युक्त भोजन नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर : 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

साभार -नईदुनिया 



Comments