नगर पंचायत मझौली राज में भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर खिलेगा कमल : संतोष महाजन


मझौली राज, देवरिया। नगर पंचायत मझौली राज निकाय चुनाव मे भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर कमल खिलाने का पुरे मनोयोग से पार्टी हित में अपना सहयोग दे रहे है। 

भारतीय जनता पाटी के पूर्व दो बार मंडल अध्यक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कृपाशंकर गुप्त के पुत्र संतोष महाजन ने कहा कि मै अपने पिता के कर्तब्यो का पालन कर जनता कि सेवा हेतु अपनी दावेदारी अध्यक्ष पद हेतु किया है। संतोष महाजन ने बताया कि छात्र राजनीति से अपनी राजनैतिक सफर की शुरूआत किया। बीएसपी से मै राजनितिक शुरूआत किया तथा दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लडा तथा 2012 में भारतीय जनता पार्टी से मंडल अध्यक्ष बनाये गये तथा मेरी माताजी धर्मावती देवी भाजपा प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़ी थी और न्यूनतम वोटो से हार गयी परिवार भाजपा के लिये संकल्पित है इसलिये मै पार्टी से जुड़कर 2017 बिधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्यासी काली प्रसाद के साथ पार्टी में जुड़कर जीत  सुनिश्चित करने में सहयोग किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में तथा वर्ष 2021 विधानसभा में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने का कार्य किया। पार्टी भाजपा से टिकट देकर दावेदार बनाती है  तो जीत पक्की कर भाजपा के लिए इतिहास रचने का कार्य करूँगा, वही भाजपा के दावेदारों कि लम्बी फेरहस्ती है जिसमें वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर, ऋषि गुप्ता, हरिहर यादव, रतनेश मिश्रा, धर्मवीर सिंह, राजेश कुशवाहा, ने अपनी दावेदारी किया है तथा भाजपा के जीत की बात कह रहे है भाजपा कार्यकर्ता संगठन के लिये पूरी तरह आस्वस्त हो कर तैयारी में लगें है। 



Comments