ददरी मेला : योजनांतर्गत चार दिवसीय विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ समापन


बलिया। कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत  चार दिवसीय विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी के 'चौथे  दिन' का भी आयोजन पारंपरिक ददरी मेला बलिया में किया गया है, जिसमें आज चौथे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान नेता माननीय अखिलेश सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत उपकृषि निदेशक बलिया महोदय द्वारा मुख्य अतिथि जी का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ  देकर स्वागत किया गया। इस स्वागत के क्रम में प्रभारी भूमि परीक्षण प्रयोगशाला बलिया श्री रामधनी सिंह कुशवाहा, Ado (Ag) नवानगर श्री रमाशंकर यादव, द्वारा भी मुख्य अतिथि जी का स्वागत किया गया। चूंकि आजके मुख्य अतिथि किसान नेता होने के नाते पूरा मंच किसान मय रहा और मंचासीन गणमान्यों में सन्तोष सिंह किसान, ब्रम्हानंद तिवारी, शशिभूषण पाण्डेय, शशिशंकर तिवारी, अरून यादव, राजेश गोंड, हरेराम चौरसिया, लल्लू सिंह आदि ने मंच साझा किया। जिले में कृषि विभाग के मुखिया श्री इन्द्रजाल यादव जी का स्वागत श्री अंजेश भारती, Ado (Ag) हनुमानगंज ओमप्रकाश यादव, व नवानगर रमाशंकर तथा किसान राजेश गोंड द्वारा किया गया। तकनिकी सत्र में विषय विशेषज्ञ  हरिशंकर वर्मा जी द्वारा कृषि उपजों का संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन तकनीक को अपनाकर बडे पैमाने पर खाद्यान्न  उत्पादन को बचाया जा सकता है। और लाभकारी मूल्य पर विक्रय कर आय में वृद्धि की जा सकती है। कृषि रक्षा व सामयिक विषयों पर कृषक बंधुओ को जागरूक करते हुए  कृषि रक्षा विशेषज्ञ गोपाल राम जी ने कीट-रोग नियंत्रण पर समयानुसार उपचार के उपायों को अपनाने पर बल दिया। कृषकों के क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह जी ने कृषकों तरल जैव उर्वरक के प्रयोग को सविस्तार बताया। इसको के    जयकान्त मौर्य जी ने कृषक बंधुओ को खेती मे अपने उत्पाद के सापेक्ष  जानकारी दी। प्रभारी जिला गन्ना अधिकारी राजेश कुमार सिंह जी ने गन्ना उत्पादन कर आये वृद्धि करने पर जोर दिया। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार यादव जी ने जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, आदि रोगो के लक्षण व उपचार को सविस्तार बताया। 


उप कृषि निदेशक महोदय जी ने मुख्य अतिथि महोदय व जनपद के कोने-कोने से आए किसान बंधुओ का स्वागत अभिनंदन करते हुए पराली प्रबंधन पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण को ध्यान मे रखते हुए कृषक बंधुओ से पराली न जलाने की अपील की और इसके अवमानना में  निर्धारित दण्ड प्राविधानों पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए किसान नेता अखिलेश सिंह जी ने दूर-दराज से आए महिला-पुरूष कृषकों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि विभागीय कार्यक्रम में सहभागिता कर तकनीक जानकारी हासिल कर उन्नत कृषि अपनाएं। और कहा कि आर्थिक फसलें खूब उगाएं। दलहन तिलहन भूल न जाएं। चार दिवसीय विराट किसान मेले की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कृषक बंधुओ हेतु वरदान स्वरूप होते हैं। मेले में किसान पंजीकरण व स्टेशनरी वितरण कृषि विभाग द्वारा तथा मेले में कृभको, सुमील केमिकल्स, अदामा, श्रीराम फर्टिलाइजर, कृषि यंत्र, कृषि बीमा, गन्ना, पशुपालन  समाज कल्याण,  बाल विकास  कृषि रक्षा, भूमि परीक्षण, मलेरिया से संबंधित स्टाल लगे हुए हैं। कृषि विभाग की तरफ से मसूर मिनीकिट का वितरण मेले मे प्रतिभाग कर रहे 33 प्रगतिशील कृषक बंधुओ को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। तथा कृभको की तरफ से कृषकों जैव तरल उर्वरक के एक लीटर पैक/किसान कुल 20 प्रगतिशील किसान बंधुओ को जागरूकता हेतु दिया गया।उप कृषि निदेशक बलिया महोदय द्वारा मेले व खेती में  सामयिक विषय  तथा सहकारी समितियों पर उर्वरक आपूर्ति की जानकारी दी गई। किसान बंधुओ की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए  सूक्ष्म जलपान, चाय व लंच पैकट की व्यवस्था  चारों दिन पर्याप्त मात्रा में अपलब्ध कराया गया। जिसका किसान भाईयों ने लुत्फ उठाया। 



कार्यक्रम का संचालन तकनिकी सहायक अश्वनी त्रिपाठी द्वारा  किया गया तथा रानी मौर्य, गुडिया देवी,  मीरा शुक्ला, गोविंद नरायन मिश्र, विकास वर्मा, अश्वनी सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा, भीमल राम, उमेश चंद, श्रवण कुमार, संजय कुमार राय, प्रेम नारायण सिंह लखिया देवी शैलेश शर्मा चंद्रमा यादव रघुवंश यादव सहित काफी संख्या में जनपद के सम्मानित किसान बंधुओ ने मेले में प्रतिभाग किया।



Post a Comment

0 Comments