दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ्तार ट्रक ने 15 लोगों को कुचला, 10 की मौत, 5 की हालत गंभीर


बिहार के वैशाली जिले में रविवार देर शाम सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक करीब 15 लोगों को कुचल दिया, इसमें 10 की मौत हो गई और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये लोग एक शादी समारोह से खाना खाकर वापस लौट रहे थे।

घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में आठ और छह साल की बच्ची भी शामिल है।







Comments