‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह‘‘ के दौरान पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में ‘सतर्कता कार्यशाला‘ का आयोजन


हाजीपुर: 02.11.2022। पूर्व मध्य रेल में दिनांक 31 अक्टूबर से 06 नवंबर, 2022 तक ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्यालय में महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। आज के कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री डी.के. गायेन, पूर्व सदस्य (कार्मिक), रेलवे बोर्ड, ने भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से चर्चा की। विस्तृत चर्चा के उपरांत प्रनोतरी सत्र का आयोजन किया गया, जो काफी उपयोगी रहा। 

पूर्व सदस्य (कार्मिक), रेलवे बोर्ड, श्री डी.के. गायेन, महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा, अपर महाप्रबंधक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक द्वारा रेलकर्मियों के मध्य सतर्कता के प्रति जागरूकता के उद्देय से प्रकााित सतर्कता बुलेटिन ‘‘सतर्कता संदेश‘‘ के 24वें अंक का विमोचन किया गया, जिसमें केस अध्ययन, प्रणालीगत सुधार पत्र तथा सतर्कता संबंधी लेखों का संग्रह है।


इस अवसर मुख्य वक्ता के रूप में रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य (कार्मिक) श्री डी.के.गायेन ने भ्रष्टाचार के व्यापक कुप्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।

महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा ने भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इससे किसी भी संगठन की कार्यकुशलता, उत्पादकता तथा गुणवत्ता में कमी आती है।


इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। पूर्व मध्य रेल के पॉंचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो लिंक से जुड़े। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम ‘‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत‘‘ है।

अपने स्वागत संबोधन में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी ने जीवन शैली में ईमानदारी पर जोर देते हुए सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार को एक सामाजिक बुराई बताया।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments