सतर्कता जागरूकता सप्ताह के क्रम में आज सोनपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता कार्ययशला का आयोजन


हाजीपुर-04.11.2022। 31 अक्टूबर, 2022 से 06 नवम्बर, 2022 तक पूर्व मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 04.11.2022 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर में श्री सुजीत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के नेतृत्व में एक सतर्कता कार्यशाला का आयोजन श्री नीलमणि, मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर एवं समस्त अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। 

इस अवसर पर श्री सुजीत कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल ने कहा कि सभी अधिकारियों को सतर्कता अधिकारी की तरह भ्रष्टाचार मिटाने के उद्देश्य से औचक निरीक्षण करते रहना चाहिए।

श्री नीलमणि, मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के अन्मूलन में सतर्कता विभाग का अहम योगदान है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने सामान्य जिंदगी में अच्छे नैतिक आचरण का अनुसरण करना चाहिए, जैसा कि हमारे महान विभूतियों जैसे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि ने अपनाया था।

इसके साथ ही यात्रियों एवं सामान्य नागरिकों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर एवं बरौनी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments