हर रोज करें ये 3 शुभ काम, हमेशा घर में वास करेंगी मां लक्ष्मी


धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्‍न हों तो व्‍यक्ति का पूरा जीवन बहुत सुखमयी रहता है। मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए हर रोज कुछ जरूरी काम करें। ऐसा करने से घर में हमेशा धन-धान्‍य भरा रहता है।

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा होना बहुत आवश्यक है। बिना धन के जीवन गरीबी में गुजरता है। लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पूजा-पाठ और उपाय करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई टोटके और उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके व्यक्ति धन की कमी को दूर कर सकता है। जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां धन की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही खुशहाली भी बनी रहती है और जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि वे काम कौन से हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती है।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय : 

घर की सफाई : मां लक्ष्मी की स्वच्छता काफी पसंद है। देवी लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं, जहां साफ-सफाई रहती है। सभी को अपने घर की रोज साफ-सफाई करना चाहिए। साथ ही सभी चीजों को व्यवस्थित रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोछा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं क्योंकि इस समय मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक : स्वास्तिक के चिन्ह को बहुत शुभ और पूजनीय माना गया है। हर शुभ कार्य में स्वास्तिक के चिन्ह का उपयोग किया जाता है। रोज घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सौभाग्य के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी आती है। वहीं शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करती हैं।

मां लक्ष्मी की आरती : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोज उनकी आरती करें। साथ ही शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा कर सफेद मिठाई का भोग लगाएं और कन्याओं में प्रसाद बांटे। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

डिसक्लेमर : 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

सा0- नईदुनिया



Comments