कोहरे के कारण संरक्षा के मद्देनजर कुछ और ट्रेन परिचालन में बदलाव


हाजीपुर-21.11.2022। कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक कुछ ट्रेनों  का परिचालन रद्द तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी कर चलाये जाने की सूचना पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से (दिनांक 14.11.22 एवं 18.11.22 को) दी गयी थी ।  

इसी क्रम में कुछ और ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है :-

(क) पूर्णतः रद्द ट्रेनें (Trains fully cancelled) :-

1. गाड़ी सं. 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस - 03.12.22 से 28.02.23 तक

2. गाड़ी सं. 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस - 05.12.22 से 02.03.23 तक

3. गाड़ी सं. 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्स.  - 01.12.22 से 28.02.23 तक

4. गाड़ी सं. 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्स.  - 03.12.22 से 02.03.23 तक

5. गाड़ी सं. 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस       - 01.12.22 से 28.02.23 तक

6. गाड़ी सं. 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस       - 03.12.22 से 02.03.23 तक

7. गाड़ी सं. 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस                    - 02.12.22 से 27.02.23 तक

8. गाड़ी सं. 15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़़ एक्सप्रेस                    - 04.12.22 से 01.03.23 तक

9. गाड़ी सं. 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस          - 01.12.22 से 23.02.23 तक

10. गाड़ी सं. 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस        - 02.12.22 से 24.02.23 तक

11. गाड़ी सं. 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस   - 01.12.22 से 28.02.23 तक

12. गाड़ी सं. 14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस   -  03.12.22 से 02.03.23 तक

(ख) परिचालन के दिनों में कमी कर के चलायी जाने वाली ट्रेनें (Reduction in Frequency of trains) :-

दिनांक 01.12.2022 से 28.02.2023 तक प्रारंभिक स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनों का परिचालन सप्ताह के निम्नलिखित दिनों को रद्द रहेगा:

1. गाड़ी सं. 12505 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस   - प्रत्येक बुध, शुक्र एवं रविवार को रद्द

2.गाड़ी सं. 12506 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस   - प्रत्येक मंगल, शुक्र एवं रविवार को रद्द

3.गाड़ी सं. 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस   - प्रत्येक शनिवार को रद्द

4.गाड़ी सं. 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस   - प्रत्येक रविवार को रद्द



Comments