15203/04 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का मुण्डेरवा स्टेशन पर ठहराव


हाजीपुर: 04.11.2022। रेल प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं. 15203/15204 बरौनी-लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का 05 नवम्बर, 2022 से 06 माह हेतु प्रायोगिक आधार पर मुण्डेरवा स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।  

दिनांक 05 नवम्बर, 2022 से बरौनी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस मुण्डेरवा स्टेशन पर 06.33 बजे पहुँचकर 06.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 05 नवम्बर, 2022 से लखनऊ से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं. 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस मुण्डेरवा स्टेशन पर 20.32 बजे पहुँचकर 20.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 






Post a Comment

0 Comments