हाजीपुर: 01.11.2022। पूर्व मध्य रेल द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 29.10.2022 तक प्रथम 212 दिनों में ही 100 मीलियन टन माल लदान का कीर्तिमान स्थापित किया गया है। यह उपलब्धि वर्ष 2020-21 में 277 दिन में जबकि 2021-22 में 234 दिन में प्राप्त की गयी थी।
चालू वित्त वर्ष के अक्टूबर माह तक पूर्व मध्य रेल द्वारा 101.19 मीलियन टन माल लदान किया गया। यह माल लदान पिछले वित्त वर्ष अर्थात वर्ष 2021-22 के अक्टूबर माह तक लदान किए गए 91.06 मीलियन टन की तुलना में 11.12 प्रतिशत अधिक है। पूर्व मध्य रेल के अक्टूबर माह तक के कुल माल लदान में 92.92 मीलियन टन के साथ सबसे ज्यादा योगदान कोयला का है।
विदित हो कि पूर्व मध्य रेल माल लदान के क्षेत्र में पूर्व तटीय रेल, दक्षिण पूर्व मध्य रेल तथा दक्षिण पूर्व रेलवे के बाद चाथे स्थान पर है। साथ ही पूर्व मध्य रेल के आय का मुख्य स्रोत भी माल लदान ही है। इस रेल से मुख्य रूप से कोयला तथा अन्य अयस्कों की ढुलाई होती है।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments