हाजीपुर: 28.11.2022। समस्तीपुर मंडल के निर्मली और सरायगढ़ स्टेशनों के बीच नवनिर्मित पुल सं. 05 के कट एवं कनेकन हेतु दिनांक 30.11.2022 को 08.30 बजे से 17.00 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा। इस कारण दिनांक 30.11.2022 को 02 ट्रेनों का परिचालन आंशिक समापन कर किया जायेगा जिसका विवरण निम्नानुसार है -
आंशिक समापन कर चलायी जाने वाली ट्रेनें -
दिनांक 30.11.22 को गाड़ी सं. 05548 सहरसा-लहेरियासराय स्पेशल का आंशिक समापन सरायगढ़ में किया जायेगा।
दिनांक 30.11.22 को गाड़ी सं. 05543 लहेरियासराय-सहरसा स्पेशल का आंशिक समापन निर्मली में किया जायेगा।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments