भाजपा संगठन में सेवा देने वाले तीसरी पीढ़ी के नेता शिवाकांत तिवारी ने आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर से अध्यक्ष पद पर किया दावेदारी



सलेमपुर, देवरिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में घमासान मचा हुआ है वहीं जनपद देवरिया के आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर में भाजपा प्रत्याशियों की एक लम्बी लिस्ट टिकट के दावेदारों की चल रही हैं। सलेमपुर नगर पंचायत की बात की जाए तो वर्तमान में भाजपा से सामान्य वर्ग पर भाजपा में तीसरी पीढ़ी का सेवा देने वाले शिवाकांत तिवारी ने अपनी दावेदारी को मजबूती पूर्वक भारतीय जनता पार्टी में दिया है। एक स्वच्छ छवि और ईमानदारी की वजह से उनकी पहचान भाजपा संगठन में देखी जाती है। लोग बताते हैं कि शिवाकांत तिवारी के दादाजी स्वर्गीय राधेश्याम तिवारी को हिन्दु ध्वजा के प्रतीक के रूप में व जनसंघी माने जाते थे। तथा भाजपा के संस्थापक सदस्य थे शिवाकांत तिवारी जी के पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश तिवारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक तथा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश व्यापार कर सलाहकार समिति के सदस्य और व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सलेमपुर के पद पर अपनी सेवा दिए आज तीसरी पीढ़ी के युवा  संगठन के सक्रिय भाजपा नेता पूर्व सेक्टर प्रमुख सलेमपुर शिवाकांत तिवारी ने भाजपा संगठन से नगर पंचायत सलेमपुर के अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी को मजबूती पूर्वक पेश करके संगठन को एक नया संदेश दे दिया है। 

शिवाकांत तिवारी ने बताया कि पार्टी अगर टिकट देती है तो सलेमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतकर पार्टी का सम्मान बढ़ाने का कार्य करूंगा वैसे सामान्य वर्ग में भाजपा से पूर्व प्रत्याशी बृजेश उपाध्याय संजय श्रीवास्तव ने भी अपनी दावेदारी भाजपा से की है वही पिछड़े  सीट पर पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश यादव, जिला मंत्री अभिषेक जयसवाल, भाजपा नेता मनोज विश्वकर्मा. भाजपा नेता त्रिवेणी गुप्ता, पिछड़ा आयोग के सदस्य त्रिपुणायक विश्वकर्मा. विकास रौनियार विनोद ठठेरा द्वारा अपनी मजबूती पूर्वक अध्यक्ष पद पर दावेदारी सुनिश्चित किया है सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं लेकिन जनता जीत का संदेश किसे सुनाएगी यह वक्त बताएगा। 

भाजपा नेता शिवाकांत तिवारी ने कहा कि जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष ने जल समस्याओं का निराकरण करने में जनता को पूरा सहयोग नहीं कर सके नगर के तमाम सड़कें नालियां पूरी तरह से टूट चुकी हैं। विद्युत खंभों पर बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं है उन्होंने कहा कि बाजार के अंदर सीसीटीवी कैमरे से अभी तक जोड़ा नहीं जा सका है। सलेमपुर की पानी टंकी की व्यवस्था स्वच्छ जल जनता तक पहुंचाने में नगर पंचायत पूरी तरह से नाकाम रहा है। भाजपा ने मेरी दावेदारी पर टिकट दिया तो क्षेत्र के विकास मैं मेरी सहभागिता पूरी होगी और विकास के लक्ष्य को जन जन तक पहुंचाने का कार्य होगा सलेमपुर सोहनाग मोड़ पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाकर  सोहनाग रोड चौराहे को सुसज्जित किया जाएगा। क्योंकि पूर्व में जितने नगर  पंचायत के अध्यक्ष रहे उन लोगों ने इस मुद्दे को हमेशा दरकिनार किया है जिसकी वजह से सोहनाग धाम का पर्यटन स्थल  पूरी तरह से विकसित नहीं हो सका क्योंकि आज उत्तर प्रदेश में और भारत सरकार में भाजपा कि सरकार है मोदी और योगी जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है और सड़कों का जाल बिछाने में भाजपा पूरी तरह से कामयाब रही है भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान कभी झुकने नहीं दिया जाएगा क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। 




Comments