वाराणसी 31 अक्टूबर, 2022; मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल के नेतृत्व में मंडल कार्यालय वाराणसी के सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में 31 अक्टूबर, 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले कुल 21 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि कुल पांच करोड़ अठ्ठासी लाख सताईस हजार दो सौ सत्ताईस रूपये (रु 5,88,27,227) का भुगतान किया गया। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आनंद कुमार एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।
मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा ने सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके समापक के भुगतान का सर्टिफिकेट एवं सेवा मेडल प्रदान किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आनंद कुमार ने कर्मचारियों की लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विवेक मिश्रा ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें और किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे। उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों को अपने भुगतान अथवा सुविधा से सम्बंधित किसी भी समस्या के निवारण हेतु सीधे समापक कार्यलय एवं वरिष्ठ अधिकारीयों सम्पर्क करने की सलाह दी।
31 अक्टूबर,2022 को सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों में सर्व श्री सुधीर कुमार/मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, बशिरुज्ज़मन खान/मुख्य चल टिकट निरीक्षक, इन्दरदेव सिंह यादव/वोटिंग रूम बेयरा, अवधेश कुमार/मुख्य चल टिकट निरीक्षक, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह/गार्ड, अनिल कुमार यादव/स्टेशन अधीक्षक, बाबू राम/कांटावाला, आनंद कुमार/सफाई वाला, बासुदेव सोरेन/कार्यालय अधीक्षक, मार्कंडेय प्रसाद/हेल्पर, स्वामीनाथ चौधरी/एम सी एम, नागेन्द्र कुमार/मुख्य कार्यलय अधीक्षक, रामानंद शर्मा/एम सी एम, मिथलेश कुमार सिंह/मुख्य कार्यालय अधीक्षक, महादेव रावत/चौकीदार, ध्रूप देव/ट्रैक मेंटेनर, अशोक कुमार/ट्रैक मेंटेनर, हरिलाल/ट्रैक मेंटेनर, राम नारायण/ट्रैक मेंटेनर, कमला प्रसाद/ट्रैक मेंटेनर एवं नागेन्द्र कुमार सिंह/ट्रैक मेंटेनर शामिल थे।
*अशोक कुमार*
जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments