लखनऊ मंडल : पेन्शनरों/पारिवारिक पेन्शनरों के पेन्शन संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु पेंशन अदालत 15 दिसम्बर को


लखनऊ 18 अक्टूबर 2022 : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार के मार्ग दर्शन में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी के नेतृत्व में पेन्शनरों/पारिवारिक पेन्शनरों के पेन्शन संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु दिनांक 15 दिसम्बर, 2022 दिन बृहस्पतिवार को पेंशन अदालत- 2022 का आयोजन किया जायेगा।  

इसके अन्तर्गत पेंशन से संबंधित मामलों के आवेदन पत्र मण्डल कार्यालय के ’ई.जी.आर.एस.’ केन्द्र, लखनऊ पर अथवा डाक द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर 2022 तक स्वीकार किये जायेगें। इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा। 

आवेदन पत्र में कर्मचारी/आवेदक का नाम/पदनाम/विभाग/कार्यस्थल, कर्मचारी से सम्बन्ध, भूतपूर्व कर्मचारी की सेवा निवृत्ति/मृत्यु तिथि, पी.पी.ओ. की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक विवरण में खाता सं., आई.एफ.एस.सी. कोड, बैंक का नाम, मोबाइल नम्बर, ई-मेल आईडी तथा पत्राचार का पता एवं पेंशन संबंधित दावा स्पष्ट रूप से इंगित होना चाहिए।

आवेदन प्रेषित करने का पता :-

वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी,

मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय, पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल,

10, अशोक मार्ग, हज़रतगंज, लखनऊ, उ0प्र0 पिन 226001 


 जनसम्पर्क अधिकारी                    

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ। 



Post a Comment

0 Comments