दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर चौबे स्टेशन पर 13151/13152 कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव


हाजीपुर-07.10.2022। रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ महापर्व पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु धनबाद मंडल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो-कोडरमा के मध्य स्थित चौबे स्टेशन पर दिनांक 08.10.2022 से 07.11.2022 तक अस्थायी रूप से दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है। 

गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18.23 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी और 18.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 08.28 बजे चौबे स्टेशन पहुंचेगी और 08.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।  

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments