इज्जतनगर मंडल : मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल तथा बान्द्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का वलसाड स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव


बरेली 27अक्टूबर, 2022: यात्री जनता की सुविधा के लिये रेलवे प्रशासन द्वारा 09075/09076 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल तथा 09005/09006 बान्द्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी का वलसाड स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। 

- मुम्बई सेन्ट्रल से 26 अक्टूबर, 2022 से चलने वाली 09075 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी 13.45 बजे वलसाड स्टेशन पहुँच कर 13.47 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार काठगोदाम से 27 अक्टूबर, 2022 से चलने वाली 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी 17.50 बजे वलसाड स्टेशन पहुँच कर 17.52 बजे प्रस्थान करेगी।

- बान्द्रा टर्मिनस से 23 अक्टूबर, 2022 से चल रही 09005 बान्द्रा टर्मिनस-इज्जतनगर विशेष गाड़ी 12.50 बजे वलसाड स्टेशन पहुँच कर 12.52 बजे प्रस्थान कर रही है। इसी प्रकार इज्जतनगर से 24 अक्टूबर, 2022 से चल रही 09006 इज्जतनगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 00.35 बजे वलसाड स्टेशन पहुँच कर 00.37 बजे प्रस्थान कर रही है।





Comments