रेलवे की आय बढ़ाने एवं खर्चों पर प्रभावी नियंत्रण रखने की आवश्यकता : महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र

गोरखपुर 07 सितम्बर, 2022: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में 07 सितम्बर,2022 को लेखा विभाग के बैठक कक्ष में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धकों, कारखाना लेखाधिकारियों एवं मुख्यालय के लेखाधिकारियों के साथ लेखा विभाग से सम्बन्धित विभिन्न मदों पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती प्रीती झा, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी श्री अमरजीत गौतम, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/वित्त एवं सामान्य श्री रोहित राज गुप्ता, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/डब्ल्यू.एस.टी. श्री विक्रम कुमार, वाराणसी, लखनऊ एवं इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक एवं कारखानों, मुख्यालय के लेखाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुये महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्र ने रेलवे की आय बढ़ाने एवं खर्चों पर प्रभावी नियंत्रण रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी लेखाधिकारी स्टेशन एवं शेडों का निरीक्षण हर माह अवश्य करें तथा अपने निरीक्षण रपट में जो महत्वपूर्ण बिन्दु मिलते हैं, उन्हें हाईलाइट अवश्य करें। महाप्रबन्धक ने आय बढ़ाने एवं खर्चों पर नियंत्रण पर लेखाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई।

प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती प्रीती झा ने मंडलों एवं कारखानों से सम्बन्धित विभिन्न मदों पर चर्चा करते हुये कहा कि खर्चों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उपाय किये जांय। उन्होंने समस्त लेखाधिकरियों को निर्देशित किया कि बाह्य पार्टियों की बकाया की वसूली हेतु कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कदम उठाये जांय। श्रीमती झा ने उपस्थित सभी लेखाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

(पंकज कुमार सिंह)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी     

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।      


                                                                 

                                    





Comments