रक्सौल से हावड़ा एवं सियालदह से गोरखपुर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हाजीपुर: 07.09.2022। पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर सियालदह से गोरखपुर तथा हावड़ा से रक्सौल के मध्य पूजा स्पेषल ट्रेनों के परिचालन निर्णय लिया गया है:-

1. गाड़ी संख्या 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 01.10.22 से 29.10.22 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार अर्थात 01, 08, 15, 22 एवं 29 अक्टूबर, 2022 को हावड़ा से 22.55 बजे खुलकर रविवार को 14.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में, गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल 02.10.22 से 30.10.22 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार अर्थात्  02, 09, 16, 23 एवं 30 अक्टूबर, 2022 को रक्सौल से 15.45 बजे खुलकर अगले दिन 07.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा और रक्सौल के बीच अप एवं डाउन दिशा में बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी स्टेशनो पर रूकेगी। 

2. गाड़ी संख्या 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल: गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल दिनांक 02.10.22 से  30.10.22 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार अर्थात 02, 09, 16, 23 एवं 30 अक्टूबर, 2022 को सियालदह से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन सोमवार को 17.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल दिनांक 03.10.22 से 31.10.22 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार अर्थात 03, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर, 2022 को गोरखपुर से 18.55 बजे खुलकर अगले दिन 13.30 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन सियालदह और गोरखपुर के बीच अप एवं डाउन दिशा में नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, भटनी स्टेशनो पर रूकेगी। 

                       (वीरेन्द्र कुमार)

                  मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 




Comments