बलिया : लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाया भगत सिंह की जयंती


बलिया। लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय पर शहीदे आजम भगत सिंह जी की 116वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।

लोक जनशक्ति पार्टी के आजमगढ़ मंडल प्रभारी झूलन अंसारी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से आरती सिंह को नगर पालिका परिषद बलिया का प्रत्याशी बनाया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झूलन अंसारी प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी, आप बताइए नीचे रहेगा कृष्ण कुमार गुप्ता, लखन रावत नगर अध्यक्ष, सुनील पासवान जिला अध्यक्ष, करण रावत किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, जहांगीर मंसूरी, आरती सिंह नगर पालिका प्रत्याशी बलिया आदि लोग उपस्थित रहे।




Comments