बलिया : विधुत बिल बकाया वसूली अभियान के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों की कटी बिजली


बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के निर्देश के क्रम में अधीक्षण अभियन्ता बलिया आर के जैन के आदेशानुसार क्षेत्र के नगर एसडीओ ऋषिकेश सिंह जेई प्रवीण यादव, जेई सुरेंद्र गुप्ता एवं प्रवर्तन दल प्रभारी पंकज कुमार यादव, जेई बृजेश कुमार की टीम ने अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों की काटी बिजली जिसमें :-

1. चंद्रावती देवी, हरपुर बकाया 12 लाख 

2. निर्मल कुमार सिंह हनुमानगंज बकाया 2.5 लाख

3. चंद्रशेखर यादव बसंतपुर बकाया 0.45 लाख

4. तृप्ति होटल रामजस राय जलालपुर बकाया 16 लाख

5. सुरेश होटल चंद्रमा सिंह जलालपुर बकाया  8 लाख

6. सुनीता वर्मा मिनी इंडस्ट्रियल बनरही बकाया 6 लाख

लोगों की बिजली बकाए में काटी गई। अधिशाषी अभियंता आशीष अग्रवाल ने समस्त उपभोक्ताओं से गुजारिश किया है की बिजली का बिल तत्काल जमा करें, जमा ना करने पर बिजली काटी जायेगी एवं आरसी जारी कर कुर्की नीलामी आदि करके बकाया बिल वसूला जाएगा। बकायेदारों की बिजली कटने से सभी काउंटरों पर जमा करने के लिए उपभोक्ता पहुंचे रहे, इस अभियान से 34 लाख की राजस्व की प्राप्ती हुई।




Comments